ग्वालियर में रविवार को 155 नमूनों की जांच निगेटिव आईं 

 


नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की जांच के लिये भेजे गए नमूनों में से 155 नमूनों की जांच रविवार को निगेटिव प्राप्त हुई है। जिले में अब तक कुल एक हजार 944 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं, जिनमें से 1607 नमूनों की जांच निगेटिव प्राप्त हुई है।  102 नमूनों में जांच की आवश्यकता नहीं पाई गई है। इसके साथ ही 227 नमूनों की जांच आना अभी शेष है। 


ग्वालियर में कुल 8 पॉजिटिव नमूनों की जांच अब तक प्राप्त हुई है। इनमें से 6 मरीजों को उपचार होने के पश्चात निगेटिव रिपोर्टें प्राप्त होने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी कर घर भेज दिया गया है।  2 पॉजिटिव मरीजों का उपचार सुपर स्पेशिलिटी अस्पताल में किया जा रहा है। 


कलेक्टर श्री कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 7 हजार 447 संदिग्ध व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया है। होम क्वारंटाइन किए गए कुल व्यक्तियों में से 5 हजार 36 व्यक्तियों का क्वारंटाइन समय भी पूरा हो गया है। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण के लिये 3 लाख 60 हजार 331 व्यक्तियों की मेडीकल स्क्रीनिंग भी की गई है। रविवार को 130 नमूने जांच हेतु भेजे गए हैं। 


कलेक्टर श्री सिंह ने जिले के निवासियों से अपील की है कि नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये लागू किए गए लॉकडाउन का पालन करें और अपने घरों में ही रहें। बिना किसी काम के शहर में भ्रमण न करें। अनावश्यक रूप से भ्रमण करते पाए जाने पर दण्डात्मक कार्रवाई की जायेगी। आम नागरिकों की आवश्यकताओं की पूर्ति प्रशासन द्वारा यथासंभव कराई जा रही है। नोवेल कोरोना संक्रमण के संबंध में जिले के किसी भी निवासी को कोई सूचना देना है अथवा जानकारी प्राप्त करना है तो कंट्रोल रूम नम्बर 0751-2646605, 2646606, 2646607 संपर्क कर सकता है। इसके साथ ही वॉट्सएप नम्बर 7089003193 पर वॉट्सएप कॉलिंग के माध्यम से चिकित्सीय परामर्श भी प्राप्त किया जा सकता है।